Saturday, October 24, 2026

झारखंड राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें (Step-by-Step ऑनलाइन प्रक्रिया)।

यदि आपने झारखंड में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या पुराने कार्ड में किसी सदस्य का नाम जोड़ने/सुधारने इत्यादि का आवेदन किया है, तो अब आपको बार-बार ब्लॉक (प्रखंड) या जिला आपूर्ति कार्यालय (DSO) के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड ने आवेदन की स्थिति जांचने की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी बना दिया है।


झारखंड राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें (Step-by-Step ऑनलाइन प्रक्रिया)।
Jharkhand Ration Card application status


 इस गाइड में हम जानेंगे कि आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से झारखंड राशन कार्ड आवेदन की स्थिति (Application Status) कैसे चेक कर सकते हैं।


स्टेटस चेक करने के लिए आवश्यक विवरण


प्रक्रिया शुरू करने से पहले निम्नलिखित जानकारी अपने पास रखें:


  1. पावती संख्या (Acknowledgement Number): ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद रसीद पर मिला 15 अंकों का नंबर।
  2. राशन कार्ड संख्या।

 

विधि: Aahar Jharkhand (ERCMS) पोर्टल से स्टेटस चेक करें


यह सबसे आसान और त्वरित तरीका है:


  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंर: सबसे पहले अपने ब्राउज़र में aahar.jharkhand.gov.in खोलें।
  • मुख्य पृष्ठ (Homepage) में स्क्रोल करें निचे आपको “आवेदन की स्थिति जांचे” / “Check Application Status” का विकल्प मिलेगा जिसको चयन/क्लिक करें।
Ration Card Management System

Ration Card Management System.

  • अब आपको “Ration Card Management System” का पेज खुला हुआ मिलेगा, जिसमें आपको “ERCMS SEARCH DETAILS” बॉक्स के अन्दर मांगी गई सूचना डालनी है। आप इस पर “Rationcard No.” और “Acknowledgement No. (पावती संख्या)” दोनो में से किसी भी विकल्प का इस्तेमाल/दर्ज कर सकते है।
How to check Ration Card Application Status online?
Check Ration Card Application Status.


  • स्क्रीन पर निचे दिख रहा सुरक्षा कोड (Captcha) भरें।
  • सर्च (Search) पर क्लिक करेंर: विवरण सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति खुलकर आ जाएगी।

 

स्टेटस संदेशों का अर्थ और समाधान


स्क्रीन पर दिखने वाला स्टेटस

इसका क्या अर्थ है?

आगे क्या करना चाहिए?

Pending at BSO

प्रखंड आपूर्ति अधिकारी (BSO) के स्तर पर जांच जारी है।

जांच जारी है, इंतजार करें।

Pending at DSO

ब्लॉक स्तर पर जांच पूरी हो चुकी है, जिला आपूर्ति अधिकारी का अंतिम अनुमोदन बाकी है।

इंतजार करें; प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

Approved

आवेदन स्वीकार कर लिया गया है और राशन कार्ड बन चुका है।

पोर्टल से अपना डिजिटल (e-Ration Card) डाउनलोड कर लें।

Rejected

दस्तावेजों में त्रुटि या आपत्ति के कारण आवेदन रद्द कर दिया गया।

दिए गए कारण की जांच करें और सही दस्तावेजों के साथ दोबारा नया आवेदन करें।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)


1. स्टेटस Approved दिखने के बाद राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

 

Aahar Jharkhand पोर्टल के मेन्यू में जाकर "राशन कार्ड विवरण" विकल्प चुनें। अपना राशन कार्ड नंबर और जिला/ब्लॉक दर्ज करके डिजिटल राशन कार्ड की प्रति तुरंत प्रिंट या सेव कर सकते हैं। डिजिटल राशन कार्ड  तुरंत डाउनलोड कैसे करते हुए जाने के लिए Step-by-Step ऑनलाइन प्रक्रिया जाने।